विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित भरवाईं के रेस्ट हाउस में आपदा प्रबंधन टीम भरवाईं के सौजन्य से एक कवि गोष्ठी का आयोजन बुधवार को किया गया।। इस कवि गोष्ठी में 8 कवियों ने हिस्सा लिया। कवि गोष्ठी में वित्त अधिकारी शम्मी राज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर वित्त अधिकारी शम्मी राज ने कविता की प्रस्तुति कार्यक्रम में दी।
इस कवि गोष्ठी में कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से समां बांधा और इन कविताओं के माध्यम से हाल ही में हुई चिंतपूर्णी क्षेत्र की घटनाओं का कविताओं के माध्यम से वर्णन किया। इसमें मुख्य रुप से चिंतपूर्णी में हाल ही में दिनदहाड़े तुषार गर्ग की हत्या में परिवार के दुःख और भविष्य में इस घटना से क्या सीख ली जाए इसके बारे कविता के माध्यम से बताया गया। इसके अलावा कविता के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं हाल ही में मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के कर्मचारी राजपाल की हार्ट अटैक से दुःखद मृत्यु होने पर सभी कवियों ने संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आपदा प्रबंधन टीम के सदस्य संदीप कुमार ने बताया कि इस कवि गोष्ठी के माध्यम से चिंतपूर्णी क्षेत्र के वीर सुपुत्र तुषार गर्ग और मंदिर न्यास के राजपाल की समय से पहले परिवार जनों और क्षेत्र के लोगों को अकेला छोड़ जाने पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कवि गोष्ठी में रानी शर्मा,सुमित शर्मा,कुंदन भारद्वाज,अश्वनी,वीर सिंह,दीपांशु ने अपनी प्रस्तुतियां दी।वहीं इस मौके पर उपस्थित वित्त अधिकारी शमी राज ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को बधाई दी और शुभकामनाएं भी दी।
