सोलन : योगेश शर्मा – सोलन में जिला स्तरीय आईटीआई खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।यह कार्यक्रम सोलन शहर के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने की। इस दौरान विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में आईटीआई के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं को इस प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए और इस तरह की खेल प्रतियोगिता हर प्रशिक्षण संस्थानों में हो इसको लेकर सरकार भी आने वाले समय में कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि खेलकूद के माध्यम से जहां नशे की प्रवृत्ति से युवा दूर रहेंगे वही आपसी मेलजोल और एकजुटता की भावना भी युवाओं में बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन खेलकूद गतिविधियां यदि जीवन में चलती रहेगी तो छात्र भी आगे बढ़ेंगे।
