संजीव महाजन, नूरपुर: विधानसभा इंदौरा में प्राचीन ओर ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़ का तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा व मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, कृषि मंत्री की धर्मपत्नी कृष्णा चौधरी, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, मंदिर के मुख्य पुजारी महंत काली दास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं, जो हमें अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का महात्म्य किसी न किसी देवी- देवता के नाम से जुड़ा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्वों का आयोजन पीढ़ियों से करवाया जा रहा हैं। पूर्वजों को सौंपी गई विरासत को सहेज कर रखना सभी की सामाजिक जिम्मेवारी है।
उन्होंने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिर का जहां सदियों पुराना इतिहास है वहीं यहां के महाशिवरात्रि उत्सव का अपना अलग महत्वहैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली ओर अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए वचनबद्ध हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की हैं। इस योजना के तहत उपेक्षित वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ बच्चों, विशेष रूप से सक्षम बच्चों और निराश्रित महिलाओं की बेहतर देखभाल के लिए नए एकीकृत घरों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से एक परिसर में अलग-अलग खण्डों में किया जाएगा।
हर खेत तक पहुंचाएंगे पानी
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए उन्होंने अपने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री के कार्यकाल में ज्वाली ओर इंदौरा क्षेत्रों में सिद्धाथा ओर शाह नहर का निर्माण करवाया था,लेकिन आज भी कई क्षेत्रों में किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा हैं। उन्होंने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए वे प्रयासरत हैं। इसके अतिरिक्त शाह नहर के तहट आने वाले क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग को आंकलन तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जायेगी।
इससे पहले, उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की ओर भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कृषि मंत्री ने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित करवाई गई मेधावी छात्रवृति परीक्षा के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
मंदिर के रखरखाव व विकास कार्यों के लिए ऐच्छिक निधि से दिए 2 लाख रुपए
मंदिर के रखरखाव व विकास कार्यों के लिए चंद्र कुमार ने अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा। कृषि मंत्री ने के रखरखाव व विकास कार्यों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मंदिर के उत्थान व विकास कार्यों के लिए मेला कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने मंदिर के उत्थान ओर महोत्सव के विस्तार के लिए मेला कमेटी को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की सभी को बधाई दी। उन्होंने मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर में विकास कार्यों के लिए रखी गई मांगों का जहां समर्थन किया वहीं अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
