अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर के अणु सिंथेटिक ट्रैक पर बुधवार को जिला युवा एवं खेल विभाग हमीरपुर ने जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 13 से 15 आयु सीमा के लड़के लड़कियों ने 3 हजार ओर 16 से 19 आयु सीमा वाले 5 हज़ार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को 29 मार्च को बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले धावकों को 6 हजार, दूसरे स्थान पर आने वाले को 4 हज़ार और तृतीय स्थान पर आने वाले को 2 हज़ार की नगद पुरस्कार राशि भी दी गई।
जिला युवा सेवाएं खेल विभाग के जिला खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला भर से आए लगभग 80 धावकों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान टैलेंट हंट आयोजित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिए गए। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को सरकारी निर्देशानुसार विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए हैं
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजय खिलाड़ी 29 मार्च को बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहां पर प्रथम आने वाले खिलाड़ी को 10 हज़ार का पुरस्कार दिया जाएगा।
