अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर हिंदू जागरण मंच की ओर से बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया । हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित भंडारे के दौरान हिंदू जागरण मंच की ओर सेब हलवा प्रसाद स्वरूप बांटा गया और प्रदेश जिला व हमीरपुर वासियों को नव वर्ष विक्रमी संवत 2080 की शुभकामनाएं दी गई। हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक कुलदीप शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आने जाने वाले राहगीरों को भी प्रसाद वितरित किया।
हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कुलदीप शर्मा ने बताया कि हिंदू धर्म के अनुसार चैत्र पक्ष के साथ ही हिंदू नव वर्ष शुरू होता हैं इसलिए सभी हिंदुओं को चाहिए कि वे पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ अपने धर्म अनुसार नव वर्ष मनाएं। कुलदीप शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में लव जिहाद सहित अन्य घटनाएं बढ़ रही है जिसके खिलाफ हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि आज नववर्ष पर सभी को इन कुरीतियों के खिलाफ खड़े होने का प्रण लेना चाहिए ताकि हिंदू समाज को सुरक्षित किया जा सके।
