राहुल चावला,धर्मशाला: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा हैं। इस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक का आयोजन एडीसी कांगड़ा गंधर्वा राठौर की अध्यक्षता में किया गया। इस जिला स्तरीय समारोह के मुख्यातिथि 26 जनवरी को सुबह 10ः30 पर शहीद स्मारक में माल्यार्पण के बाद 11 बजे पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
समारोह में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ विभिन्न स्कूलोें के बैंड दलों की ओर से शानदार मार्च पास्ट निकाला जाएगा। मुख्यातिथि के जनता के नाम संदेश के बाद विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर जस सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और नाटय दल अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने बताया की समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दलों को मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
