मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल की खूबसूरत शहर चंबा की पर्यटन नगरी डलहौजी में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब पर्यटकों के लिए डलहौजी से खजियार जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया हैं।इस मार्ग पर पबर्फ़बारी के बाद बहुत ज्यादा फ़िसलन हो गई हैं, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पर्यटकों के लिए इस मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया हैं। इस मार्ग पर लकडमंडी से आगे ना जाने के निर्देश डलहौजी प्रशासन ने जारी किए हैं।
इन रास्तों पर बर्फबारी के बाद वाहनों को ले जाना खतरे से खाली नहीं हैं। उक्त मार्ग पर बर्फबारी के बाद काफी फिसलन बढ़ गई है और सुबह सुबह कोहरे की वजह से उक्त मार्ग पर चलना मुश्किल भरा हो गया हैं। मार्ग पर बर्फ की परत जमने से गाडियां स्किड हो रही हैं और आगे नहीं जा पा रही है, हालंकि बर्फबारी के बाद डलहौजी से खजियार को जाने वाले मार्ग पर सुबह शाम बर्फ की सतह जम जाती है ,जिसके चलते पर्यटकों और आम लोग को भी डलहौजी प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है की उक्त मार्ग पर फिसलन और कोहरे की वजह से गाड़ियों को ना ले जाएं।
अक्सर सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के बाद उक्त मार्ग पर काफी कोहरा जमा रहता है ,जिसके चलते वाहन चालकों को आने ले जाने में परेशानी पेश आती हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति इस मार्ग पर लकडमंडी से आगे वाहन लेकर नहीं जाएगा।
तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान ने बताया की डलहौजी से खजियार को जाने वाले मार्ग पर बर्फबारी के बाद फिसलन बढ़ने के चलते वाहन ले जा मुश्किल भरा हैं। कोहरे और सड़क पर जमी बर्फ की सतह से कोई भी हादसा हो सकता है ऐसे में लोगों से गुजारिश है सुबह शाम उक्त मार्ग पर वाहन लेकर पर्यटक और आम लोग ना जाए ।
