बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रणधीर शर्मा ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर पलटवार किया है। अग्निहोत्री द्वारा भाजपा को हिंदुत्व भुला देंगे बयान पर रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के नेता अगर हिंदुत्व पर बात करने लगे हैं तो यह भाजपा की नीतियों की विचारधारा की सबसे बड़ी जीत है ।
आज जेष्ठ मंगलवार के दिन रणधीर शर्मा ने परिवार सहित श्री नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की ।
रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रयास रहा है कि प्रदेश का हर नागरिक हिंदुत्व को समझे और हिंदुत्व के अनुसार अपना जीवन यापन करें। रणधीर शर्मा ने कहा कि मंदिरों की पूजा अर्चना देवी देवताओं की पूजा एक बात है । जबकि हमारी जीवन पद्धति हम किस तरह से जीवन जिये, देश समाज और धर्म के लिए जिये वास्तव में यही हिंदुत्व है। कांग्रेसी नेता अगर इस बात को समझ कर इसके अनुसार जीवन जिएंगे तो उन्हें बहुत खुशी होगी । इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा और पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक शर्मा भी मौजूद थे
।
