नाहन : देवेंद्र कुमार – नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का देर सायं समापन हो गया। कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेसी विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विधायक अजय सोलंकी ने यहां नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे युवाओं को पुरस्कृत किया। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ नेहरू युवा केंद्र की स्थापना हुई थी व उद्देश्य आज फलीभूत होता नजर आ रहा है । युवाओं के लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा कई गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है । उन्होंने युवाओं से इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की । सोंलकी ने कहा कि आज संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता है क्योंकि मौजूदा समय में हमारी संस्कृति दूषित होती जा रही है, जो चिंतनीय विषय है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नेहरू युवा केंद्र को बधाई दी।
