नाहन/देवेन्द्र कुमार: जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन नाहन के चंबा ग्राउंड मैदान में किया गया। जिसमें जिला भर से आए प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति देते हुए खूब वाह वाही लूटी। जिला युवा एवं सेवा खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन चंबा ग्राउंड मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिला भर से प्रतिभागी भाग लेने पहुंचे हैं।

इस मौके पर यहां 11 विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोकगीत सामूहिक नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र, एकाकी, बांसुरी वादन, तबला वादन, सितार वादन कथक नृत्य आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला स्तरीय युवा उत्सव से चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।

