नाहन/देवेन्द्र कुमार: ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला मे नव निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण जिला सिरमौर के लोगों ने एलईडी के माध्यम से देखा।

इस समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।
ऐतिहासिक रिज मैदान से इस शपथ ग्रहण समारोह के ऐतिहासिक पल को देखने के लिए नाहन में लोग बहुत उत्सुक दिखाई दिए। सुबह से ही लोग बड़ा चौक में एकत्र होना शुरू हो गए। बड़ा चौक नाहन में शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा।
