नाहन : देवेंद्र कुमार – सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज जिला कल्याण समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष व विधायक विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में जिला के विधायकों के अलावा समिति से जुड़े सदस्यों ने हिस्सा लिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि सरकार बनने के बाद जिला कल्याण समिति की पहली बैठक थी । जिसमे मुख्य रूप से आपदा प्रभावित परिवारों की मदद को लेकर चर्चा की गई । उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है । ऐसे में बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाई जाए । उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने जहां बरसात में मकान के नुकसान पर 1 लाख रुपए देने का निर्णय लिया है । वही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कल्याण विभाग द्वारा पात्र प्रभावित परिवारों डेढ़ लाख की राशि प्रदान की जाएंगी ।
विनय कुमार ने कहा कि बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई । इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए थे।
