नीरज डोगरा, शिमला: राजधानी शिमला में दिव्यांग लड़की से रेप का मामला सामने आया हैं। मामले के तहत व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर दिव्यांग लड़की को अपना शिकार बनाया है और उसका रेप किया हैं। पुलिस ने इस मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली हैं। फिलहाल इस मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
पीड़िता की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि चुन्नू राम नाम का व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर जंगल ले गया। यहां पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। उक्त आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब वह इंकार कर रहा है। पीड़िता के बयान कोर्ट में भी दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत मामला किया दर्ज
शिमला की सदर थाना पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत मामला किया दर्ज किया हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा रही हैं।
