भरमौर (एकता): चंबा के भरमौर-सियूर संपर्क मार्ग पर दिवाली की रात दो घरों के चिराग बुझ गए। जहां बेकाबू जीप अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जिससे हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों युवक एचपी-01 सी 2148 जीप में सवार भरमौर से रैटण गांव की ओर निकले थे। इस दौरान जब वह गरीमा गांव से करीब 200 मीटर आगे पहुंचे तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरे। हादसा सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे हुआ। जीप के नाले में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
मृतक की पहचान (21 वर्षीय) सन्नी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव गरीमा व (28 वर्षीय) अशोक कुमार पुत्र देशराज निवासी गांव रैटण की मौत हो गई। साथ ही इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सड़क तक पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा रैफर कर दिया गया। इस दौरान चंबा ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंपा गया है।
