हमीरपुर (एकता): हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 67 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था, लेकिन हमीरपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पाई थी। लेकिन मंगलवार को कांग्रेस ने हमीरपुर सीट पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का नाम फाइनल कर दिया। डॉ. वर्मा फिलहाल हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव के पद पर हैं। सीईसी ने पत्र जारी कर हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की है।
