लाहौल-स्पीति: हिमाचल में मनाली-लेह मार्ग 3 दिन बाद मंगलवार को बहाल हुआ। पर्यटक अब खूबसूरत वादियों को निहार सकेंगे। वहीं मार्ग पर पर्यटक समेत अन्य वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग के दोनों तरफ से बड़ी संख्या में वाहनों का आना-जाना लग गया। बता दें कि बारालाचा दर्रा बर्फबारी से बंद था। दारचा-शिंकुला के साथ उदयपुर-पांगी-किलाड़ मार्ग अभी बंद है। वहीं दूसरी तरफ भूस्खलन से कुल्लू-लाहौल की बंद सड़कों को भी बहाल किया जा रहा है।
1 अक्तूबर तक एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में मौसम साफ
मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश में 1 अक्तूबर तक एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर मानसून के विदा होने की संभावना है।
