नालागढ़/जगत सिंह: दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान “आपका बेटा आपके द्वार” के तहत आज ग्राम पंचायत गुल्लरवाला पहुंचे। जहां उनके समर्थकों ने हार पहनाकर और ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कई परिवार भाजपा को अलविदा कहकर राम कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस में शामिल हो गए। मास्टर ध्यान सिंह ने कहा कि वह भाजपा किं दमनकारी नीतियों से परेशान हो कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
ध्यान सिंह ने कहा कि परमजीत पम्मी ने अपने कार्यकाल में कोई विकास नहीं करवाया। वो तो गालियों और नालियों को विकास बता रहे हैं। जबकि ये काम विधायक के नही हैं। राम कुमार ने हार पहना कर सारे परिवार का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। और कहा की इस सारे परिवार को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जायेगा। कांग्रेस में शमिल होने वालों में मास्टर ध्यान सिंह लाडी के इलावा वीर चंद फौजी, सोनू सिंह, मिंटा सिंह गुल्लरवाला, सुरिंदर सिंह लाद्दी, हैप्पी सिंह, गुरदीप सिंह गुप्पी, बिट्टू, नन्नू, अच्छर धीमान, काका धीमान, जस्सी धीमान, हरविंदर धीमान, दीप गुज्जर, और जस्सी गुज्जर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
