मंडी/परी शर्मा: महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के महामंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। वंदना गुलेरिया ने अपने फेसबुक पर पोस्ट सांझा कर लिखा कि परिवारवाद में हर बेटी की ही बली क्यों ली जाती है।

इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बेटी और बेटे का विषय नहीं है। ये निणर्य पार्टी हाईकमान करती है और सबको उस निणर्य के साथ आगे चलना होता है। बता दें कि भाजपा हाईकमान ने धर्मपुर से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का टिकट काट कर उनके बेटे रजत ठाकुर को दिया है।
