अनिल सिंह, किन्नौर: किन्नौर में हिमाचल प्रदेश उद्यान सेवाएं संघ-1 किन्नौर इकाई के गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया संपन्न की गई। इसके लिए उपनिदेशक उद्यान किन्नौर, के सभागार में हिमाचल प्रदेश उद्यान सेवांऐं संघ-1 किन्नौर इकाई की बैठक उपनिदेशक उद्यान डॉ. राजेंद्र सिंह वर्मा, की उपस्थिति में बुलाई गई ओर उपनिदेशक को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया।
इकाई का चुनाव रिटर्निंग अधिकारी के दिशा निर्देश अनुसार पूरा हुआ,जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. शमशेर सिंह ढेहरू को हिमाचल प्रदेश उद्यान सेवाएं संघ-1, जिला किन्नौर का प्रधान, डॉ. पवन कुमार को उप प्रधान, डॉ. राधेश नेगी को महासचिव, डॉ.सपना मेहता को कोषाध्यक्ष, डॉ. राजेश कुमार भागटा को सह-सचिव और डॉ. सरस्वती नेगी को मीडिया प्रभारी चुना गया।
इसके साथ ही डॉ. रूपेश नेगी और डॉ. अजीत नेगी को जिला किन्नौर से राज्य प्रतिनिधि के रूप चुना गया। वहीं डॉ. बलबीर चौहान और डॉ.देवराज कायथ को सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संघ के नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. शमशेर सिंह ढेहरू व महासचिव डॉ. राधेश नेगी ने उपस्थित सभी अधिकारियों का धन्यवाद किया और संघ के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
चुनाव संपन्न होने के बाद उप निदेशक उद्यान व रिटर्निंग अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह वर्मा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
