राहुल चावला, धर्मशाला: धर्मशाला स्थित तपोवन में चल रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई हैं। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा को सुबह 11 बजे ही अपना विधानसभा अध्यक्ष मिल गया। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में जिला चंबा के भटियात से कुलदीप पठानिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया।
सदन में उनके नाम की सहमति बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष के पद पर बिठाया। इसके बाद सीएम सुक्खू ने विस अध्यक्ष के जीवन व राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला।
बता दें कि भटियात से पांचवी बार के विधायक कुलदीप पठानिया विधानसभा के 16 वें अध्यक्ष हैं। कुलदीप पठानिया ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत है छात्र राजनीति में रहते हुए एनएसयूआई छात्र संगठन से की हैं। उन्होंने साल 1985, 1993, 2003, 2007 और 2022 में विधानसभा चुनावों ने जीत हालिस की हैं। उन्होंने दो बार वर्ष 1993 और 2003 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा वे ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर चंबा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य भी रहे हैं ओर अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के पद की कमान सौंपी गई हैं।
