विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार शाम को 6 बजकर 40 मिनट के करीब राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास मुक्ति दल एवं प्रांतीय अध्यक्ष हिंदू महासभा राजस्थान डॉ. श्याम बिहारी दिनकर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवा कर माता रानी का आशीर्वाद दिलवाया।

इस मौके पर प्रमुख सचिव के साथ मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह स्वयं उपस्थित रहे। दर्शन करने के उपरांत मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने माता की फोटो और चुनरी उन्हें भेंट स्वरूप दी।राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्याम बिहारी दिनकर ने बताया कि हिमाचल में जन जागरण अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि वह तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हिंदुओं के तीन प्रमुख स्थल काशी विश्वनाथ,कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी को मुस्लिमों के अतिक्रमण से छुड़वाया नहीं जाता।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 4500 से ज्यादा मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाया गया है। उन सभी को भी दोबारा उनके स्वरूप में वापस लाना है जिसके लिए लोगों को जागृत कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन कर मन और आत्मा प्रसन्न हो गई है। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से दिए गए विशेष सम्मान के लिए उन्होंने मंदिर अधिकारी का धन्यवाद भी किया।
