विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी देवगौड़ा के पोते व कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य डॉ. सूरज रेवन्ना ने आज मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर मां का आशीर्वाद लिया और मंदिर ने हाज़री लगाई। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नभ कालिया ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूर्व प्रधानमंत्री के पोते से मां की पावन पंडी की पूजा-अर्चना करवाई।
पावन पिंडी की पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का दौरा किया और चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड में भी आहुतियां डाली और मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मौली का धागा बांधा। दर्शन करने के उपरांत चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह और वित्त अधिकारी शमी राज ने माता का सरोपा और फोटो उन्हें भेंट स्वरूप दी।
वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. सूरज रेवन्ना ने कहा की उन्होंने चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की है। वहीं दादा व पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत के बारे में पूछे गए सवाल के बारे में उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत ठीक है। उम्र अधिक होने के कारण घुटनों में दर्द की समस्या है जिसका इलाज़ चला रहा है ।
