By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में ड्राइवर लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 25 सितंबर को एग्जाम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में ड्राइवर लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 25 सितंबर को एग्जाम
himachal

हिमाचल में ड्राइवर लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 25 सितंबर को एग्जाम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/16 at 6:16 PM
Share

नाहन /देवेन्द्र कुमार: उपायुक्त कार्यालय सिरमौर की स्थापना शाखा के अन्तर्गत विज्ञापित तीन चालकों के पदों के लिए 25 सितम्बर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के माध्यम से 25 सितम्बर को नाहन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ली जाएगी। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि विज्ञापित तीन चालकों के पदों के लिए कुल 688 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। जिसमें से तीन उम्मीदवारों के आवेदन पात्रता पूर्ण न होने के कारण रद्द किए गए और 665 पात्र उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने सभी आवेदकों से आग्रह किया कि एडमिट कार्ड के लिए वह अपना नाम, पिता का नाम, व जन्म तिथि डालकर लिंक https://www.geolinehub.com/HPDCSIRMOUR/default2.aspx?id=1 से डाउनलोड कर सकते हैं। उपायुक्त कार्यालय द्वारा अलग से किसी अन्य माध्यम कोई भी एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ड्राइवर पद के लिए लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी जिसमें ड्राइविंग, मैंटीनेंस स्किल ऑफ व्हीकल और मोटर व्हीकल एक्ट से सम्बन्धित 50 अंक रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त, परीक्षा में सामान्य ज्ञान हि.प्र. के पांच अंक, दसवीं कक्षा के स्तर की गणित के 25 अंक, दसवीं स्तर की हिन्दी के 10 अंक और 10वीं स्तर की अंग्रेजी के 10 अंक से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे। उक्त परीक्षा का आयोजन ओएमआर शीट पर मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (एमसीक्यू) आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में योग्य घोषित उम्मीदवारों की दक्षता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा व दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मेदवारों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच पड़ताल के उपरांत मेरिट के आधर पर चयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चालक भर्ती से सम्बन्धित अन्य सूचनाएं (संचार) कार्यालय की आधिकारिक वेबवसाईट https://hpsirmaur.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। यदि कोई भी आवेदक ड्राइवर भर्ती की लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में कोई जानकारी लेना चाहता है तो कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01702-222546, संपर्क सूत्र धर्म सिंह अधीक्षक ग्रेड-1 मोबाईल नम्बर 94182-66389 एवं विजयपाल सिंह, स्थापना लिपिक के मोबाईल नम्बर 70184-31751 से जानकारी प्राप्त कर सकता है। आवेदक अपना एडमिट कार्ड इस कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकता है।

TAGGED: Admit Card, Driver Written Exam, Exam, Nahan
admin September 16, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोलन में Child Helpline नंबर से अब तक 264 बच्चों को दी गई सहायता
Next Article विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने विभिन्न समितियों का किया गठन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?