सोलन: योगेश शर्मा- जिला सोलन के विभिन्न विभागों में लगे टैक्सियों के चालको ने आज श्रम विभाग सोलन पहुंचकर अपनी मांगों को श्रम विभाग के अधिकारियों के सामने रखा। टैक्सी चालक कुशाल कश्यप ने कहा कि करीब एक दर्जन से ज्यादा टैक्सियां ठेकेदार के जरिए विभिन्न विभागों में जिला सोलन में लगी है, लेकिन ठेकेदार उनकी सैलरी उन्हें नहीं दे रहा है ।जिससे वे अपने इंस्टॉलमेंट भी नहीं भर पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जुलाई माह के बाद किसी भी तरह की सैलरी उन्हें नहीं मिल पाई है । प्रशासन को भी इस बारे में कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन ठेकेदार द्वारा टैक्सी चालकों की पेमेंट नहीं की जा रही है जिला के शिक्षा वन व एक्साइज तथा अन्य विभागों में भी यह टैक्सियां लगी है समय-समय पर ठेकेदार को लॉग बुक भी जारी की जाती है , लेकिन पेमेंट ना होने की वजह से कई काम टैक्सी चालकों के रुके हैं।
कुशाल कश्यप ने कहा कि एक टैक्सी चालक की अगर बात की जाए तो उसका डेढ़ से दो लाख ठेकेदार के पास अभी भी रुका पड़ा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार प्रथा को खत्म करने के लिए कई बार वे जिला प्रशासन से मिल चुके हैं, लेकिन अब वह कांग्रेस की सरकार बनने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मिलेंगे ताकि टैक्सी चालक सीधे ही विभागों में टैक्सी चलाएं और ठेकेदार प्रथा को खत्म किया जाए।
