By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्पीति घाटी के चिचिम में वन विभाग की टीम को नजर आया स्नो लेपर्ड
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्पीति घाटी के चिचिम में वन विभाग की टीम को नजर आया स्नो लेपर्ड
himachalNews

स्पीति घाटी के चिचिम में वन विभाग की टीम को नजर आया स्नो लेपर्ड

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2022/12/28 at 5:42 PM
Share

लाहौल स्पीति :मनमिंद्र अरोड़ा- हिमाचल प्रदेश की लाहौल स्पीति की वादियां बर्फानी तेंदुए को रास आने लगी है। हालांकि यहां पर बर्फानी तेंदुए पहले से ही मौजूद थे लेकिन अब यहां पर बर्फानी तेंदुआ आए दिन पहाड़ियों पर विचरते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, देश विदेश से यहां आने वाले शोधार्थियों के कैमरे में भी इन्हें कैद किया जा रहा है।

स्नो लेपर्ड को रास आ रही लाहौल स्पीति की वादियां

मंगलवार को स्पीति घाटी के चिचिम गांव में वन विभाग की टीम ने अपने कैमरे में लेपर्ड को कैद किया। लाहौल स्पीति की स्पीति घाटी के विभिन्न इलाकों में भी बर्फानी तेंदुए का (Snow Leopard in Spiti Valley) जनजीवन बेहतर तरीके से फल-फूल रहा है। जिसका परिणाम यह है कि यहां आए दिन ग्रामीण के साथ लगती पहाड़ियों में बर्फानी तेंदुआ अठखेलियां करते हुए नजर आ रहा है। वहीं, वन विभाग की मानें तो बर्फानी तेंदुए ने स्पीति घाटी के अनुरूप खुद को ढाल लिया है और यहां अब उनकी हलचल अधिक दिखने लगी है। वन विभाग के प्रयासों से घाटी में तेंदुए को अनुकूल वातावरण भी मिला है। हिमाचल प्रदेश में वन विभाग इनकी सुरक्षा व रिसर्च पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। वहीं, स्थानीय लोग भी इनकी सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं। स्पीति घाटी में आइबेक्स व ब्लू शीप जैसे जंगली जानवरों के शिकार पर कई तरह के सामाजिक व धार्मिक प्रतिबंध से उनकी भी तादाद बढ़ी है और बर्फानी तेंदुए (snow leopard in lahaul spiti) को भी आसानी से शिकार मिल जाता है। स्पीति घाटी में किब्बर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी सबसे बड़ी है और इसका क्षेत्रफल 2200 वर्ग किलोमीटर है। कुल्लू को लाहौल से जोड़ने वाली पिन वैली की वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी 675 वर्ग किलोमीटर है जबकि चंद्रताल सेंक्चुरी 50 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है।

लोक संपर्क अधिकारी का ये कहना

काजा में तैनात सहायक लोक संपर्क अधिकारी अजय बनयाल का कहना है कि स्पीति के साथ लाहौल में भी इस वन्य जीव की प्रजाति फल-फूल रही है। आए दिन बर्फानी तेंदुआ आपस में खेलते हुए नजर आते हैं और अन्य लोग भी आसानी से अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। स्पीति घाटी में बर्फानी तेंदुए सहित आइबेक्स, ब्लू शीप, ब्लैक व ब्राउन बियर बर्फानी लोमड़ी भी पाए जाते हैं। लाहौल स्पीति में बर्फानी तेंदुए काफी पहले से मौजूद है। बर्फानी तेंदुआ बहुत ऊंचाई वाले इलाकों में पाया जाता है लेकिन बर्फबारी के कारण खाने की तलाश में यह इन दिनों निचले इलाकों का रुख करते हैं।

TAGGED: Lahul spiti snow leopard
Chandrika December 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article टैक्सियों के चालक पहुंचे श्रम विभाग सोलन,पेश आ रही दिक्कतों को लेकर रखी अपनी बात
Next Article नए साल के जश्न के लिए पहाड़ो की रानी शिमला तैयार, सभी होटल फुल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?