By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा से हुए नुकसान का सही आंकलन करने के लिए ड्रोन का होगा इस्तेमाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा से हुए नुकसान का सही आंकलन करने के लिए ड्रोन का होगा इस्तेमाल
himachal

आपदा से हुए नुकसान का सही आंकलन करने के लिए ड्रोन का होगा इस्तेमाल

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/08/25 at 12:19 PM
Share

मंजूर पठान, चंबा: उपमंडल भटियात के तहत बीते दिनों हुई भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। इस नुक़सान का सही आंकलन किया जा सके इसके लिए अब ड्रोन का इस्तेमाल इसके लिए किया जाएगा। यह निर्देश अधिकारियों को वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने लाहडू स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

बैठक में मंत्री राकेश पठानिया ने उपमंडल भटियात के तहत गत दिनों भारी बारिश के चलते प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग तत्काल और दीर्घकालिक कार्यों के आधार पर त्रिस्तरीय कार्य योजना को जल्द तैयार करना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नुक़सान का आंकलन करने के लिए ड्रोन सेवाओं का उपयोग करने के निर्देश भी दिए ताकि नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा सके ।

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने कहा कि चूंकि उपमंडल भटियात में सार्वजनिक अधोसंरचनाओं, लोगों की निजी संपत्तियों , सड़कों , विद्युत आपूर्ति लाइनों और पेयजल योजनाओं को बहुत बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है ।ऐसे में व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए संबंधित सभी विभागों को किए जाने वाले कार्यों के तहत तत्काल और दीर्घकालिक आधार पर त्रिस्तरीय कार्य योजना जल्द तैयार की जाए ।

उन्होंने यह निर्देश भी दिए की महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत समयबद्ध तौर पर आवश्यक निर्माण कार्यों को शुरू करने के लिए शैल्फ तैयार की जाए ।

विभिन्न पेयजल योजनाओं की बहाली को लेकर समीक्षा के दौरान राकेश पठानिया ने राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं के संरक्षण से संबंधित कार्यों और नए निर्माण को शुरू करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

लोगों के घरों को हुए नुकसान के जल्द आंकलन को लेकर राकेश पठानिया ने एसडीएम चुवाडी और डलहौजी से आस पास के क्षेत्रों से राजस्व विभाग के फील्ड कर्मियों को तैनात करने के निर्देश भी जारी किए । उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि आगामी दस दिनों के भीतर तत्काल राहत राशि का आबंटन सुनिश्चित बनाया जाए ।

आपदा से प्रभावित हुए लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर राकेश पठानिया ने सभी विभागीय उपलब्ध भूमि को चिन्हित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि बेघर हुए लोगों को तत्काल सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो ।उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न संपर्क सड़कों में जल्द बस सेवाओं का परिचालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए ।

फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा के दौरान राकेश पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आने वाले किसानों को फसल बीमा योजना के साथ जोड़े गए फोन नंबर से सूचित किया जाना आवश्यक है । उन्होंने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश भी जारी किए ।

बैठक में उपायुक्त डीसी राणा ने अगवत किया कि तत्काल राहत राशि के आवंटन को लेकर काननगों स्तर पर व्यवस्था को सुनिश्चित बनाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से उपमंडल भटियात के तहत तहसील सिहूंता व भटियात की 9 पंचायतें बनेट, जतरून, ककरोटी, सिहुंता,मोतला,टुंडी,मन्हूता, छलाडा और नगर पंचायत चुवाड़ी के 13 गांवों के 151 परिवारों के 580 लोग प्रभावित हुए हैं। सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार तीन लोगों और 165 मवेशियों की भी मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक आंकलन के अनुसार अभी तक लगभग 33 करोड रुपए का नुकसान आंका गया है। बैठक में कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने किया । इस दौरान एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर और एसडीएम चुवाडी ने विभिन्न व्यवस्थाओं की बहाली को लेकर किए जा रहे आवश्यक कार्यों का ब्यौरा रखा ।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव,, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधीक्षण अभियंता विद्युत राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाड़क , उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. लाल गोपाल, उप निदेशक उद्यान डॉ.राजीव चंद्रा, जिला राजस्व अधिकारी सुनील कैंथ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे

admin August 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पर्यटक बनकर हर बार खाली हाथ अपने घर हिमाचल आते है जेपी नड्डा : कुशल जेठी
Next Article पूर्व आईपीएस रामेश्वर ठाकुर ने ली लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?