अनिल कुमार,किन्नौर: किन्नौर में बढ़ती नशे के चरण को रोकने के लिए रापंग यंग ब्रिगेड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सापनी की ओर से मंगलवार कोरिकोंगपिओ के आईटीआई में ड्रग फ्री किन्नौर कैंपेन का शुभारंभ किया गया। इस कैंपेन में आईटीआई के विभिन्न छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। इस कैंपेन का उद्देश्य जिला किन्नौर में बढ़ते नशे को रोकना है और लोगों को जागरूक करना हैं। इस कैंपेन में रापंग यंग ब्रिगेड की ओर से भाषण, सलोगन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें आईटीआई के लगभग 40 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
सोसायटी की ओर से इन छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया और प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी व विशेष अतिथि डीएसपी किन्नौर नवीन झालटा और प्रिंसिपल आईटीआई विवेक नेगी रहे। उन्होंने भी बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
