अरविंदर सिंह,हमीरपुर: नगर परिषद हमीरपुर के पास अब तक 70 लाख रुपए का हाउस टैक्स जमा हो चुका है और नगर परिषद ने मकान मालिकों से आह्वान किया है कि वह हाउस टैक्स को लेकर 10 फ़ीसदी की छूट पाने के लिए 31 मार्च तक अपना हाउस टैक्स जमा करवाएं। इस अवधि के अंदर जो मकान मालिक अपना हाउस टैक्स जमा नहीं करवाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई नगर परिषद की ओर से की जाएगी।
नगर परिषद को हर साल हाउस टैक्स से डेढ़ करोड़ से ज्यादा की आमदनी होती है और अब तक 40 फ़ीसदी से ज्यादा का हाउस टैक्स लोगों ने जमा करवा दिया हैं अगले 15 दिनों के अंदर बाकी बचे हुए हाउस टैक्स को जमा करने की कार्यवाही पूरी की जाएगी।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षत गुप्ता ने बताया कि अब तक 40 फ़ीसदी हाउस टैक्स शहर में जमा हो चुका हैं। भवन मालिक 10 फ़ीसदी की छूट पाने के लिए 30 मार्च तक अपना बकाया हाउस टैक्स जमा करवाएं।
