बीबीएन : जगत सिंह (TSN)- बद्दी में हुई एक एटीएम चोरी की घटना के बाद नालागढ़ पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो चुका है । इसके चलते डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने नालागढ़ में तैनात सभी बैंको के अधिकारियों के साथ सुरक्षा के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएसपी नालागढ़ में नालागढ़ में लगे सभी बैंकों के एटीएम मशीन की सूची माँगी,बैंकों को सुरक्षा के लिए कदम उठाने की अपील के साथ साथ जरूरी दिशा – निर्देश भी दिए हैं।
हाल ही में बद्दी में अज्ञात नक़ाबपोशों द्वारा एक एटीएम मशीन से लाखों रुपए की चोरी की घटना सामने आने के बाद नालागढ़ पुलिस अब सतर्क हो गई है । इसी के तहत नालागढ़ डीएसपी फ़िरोज़ खान ने नालागढ़ से सभी बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारों के साथ बैठक की, जिसमें नालागढ़ में लगे सभी एटीएम मशीन की सूची पुलिस विभाग को देने के लिए कहा गया ।
अलार्म और सुरक्षाकर्मी तैनात करने के लिए निर्देश
डीएसपी फ़िरोज़ ख़ान ने कहा की सभी एटीएम मशीन में रात्रि के समय गार्ड तैनात किए जाए । डीएसपी फिरोज ख़ान ने कहा कि बद्दी एटीएम में जब चोरों ने घटना को अंजाम दिया,तब एटीएम मशीन में अलार्म नहीं बजा, इसलिए सभी बैंक कर्मचारी ये सुनिश्चित करे की क्षेत्र में लगे एटीएम मशीन में अलार्म बजते है या नहीं । उन्होंने कहा की बैंक और पुलिस साँझा रूप से क्षेत्र के सभी एटीएम मशीनों पर निगरानी रखेगी ताकि कोई अपरिय घटना न हो सके।
