सिरमौर : देवेंद्र कुमार (TSN)- सिरमौर जिला के गिरिपार इलाके में मनाई जा रही ऋषि पंचमी पर्व का दो दिनों बाद बुधवार देर शाम समापन हो गया । गिरिपार इलाके के उन तमाम स्थानों पर ऋषि पंचमी मनाई गई जहां महासू देवता के मंदिर विराजमान है।
गिरिपार के गताधार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ऋषि पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार पर्व के अंतिम दिन सिरमौरी समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली, यहां रासा नृत्य व पहाड़ी नाटी का दौर देर शाम तक जारी रहा । क्षेत्र के लोगों ने बताया कि ऋषि पंचमी पर्व को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसे आज भी यहां के लोग बखूबी निभा रहे हैं लोगों ने बताया कि इस पर्व के दौरान बड़ी संख्या में उनके नाते रिश्तेदार विभिन्न इलाकों से पहुंचते हैं और विशेष स्वरूप से उनके लिए पकवान तैयार किए जाते हैं । गांव के लोगों ने यह भी बताया कि गांव से संबंध रखने वाले नौकरी पेशा करने वाले सभी लोग ऋषि पंचमी पर्व के दौरान गांव में पहुंचना सुनिश्चित करते है।
