ऊना :राकेश (TSN)-हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के मैदानी इलाके में पिछले कई दिन लगातार धूप निकलने के बाद आज मौसम ने फिर करवट ली है.जिला ऊना में आज धुंध और कोहरा रहने से तापमान में गिरावट आई.
जिला ऊना में आज सुबह से ही भयंकर पड़ रही धुंध के कारण लोगों को फिर से घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है. धुंध इतनी ज्यादा है की सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की गति भी कम हो गई है. सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह लोग आग जलाकर सर्दी से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं. वही इस भयंकर धुंध और कोहरे का असर किसानों की फसलों पर भी देखने को मिल रहा है. समर न्यूज़ की टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर चंडीगढ़ धर्मशाला हाईवे का जायजा लिया और तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर अपने दर्शकों तक पहुंचाया.
