सोलन: योगेश शर्मा (TSN)- आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में भाजपा कांग्रेस दोनो ही पार्टियां कमर कस चुकी है,इसी कड़ी में सभी मोर्चो की बैठक भी आयोजित की जा रही है. शुक्रवार को कांग्रेस भवन सोलन में जिला युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई,जिसमें पांचों निर्वाचन क्षेत्रों के अध्यक्ष मौजूद रहे.
सभी चारों सीटों पर कांग्रेस हासिल करेगी जीत
प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने इस दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखकर नीतियां लेकर आ रही है,आपदा के दौर में प्रदेश सरकार ने प्रभावित परिवारों तक हर सम्भव सहायता पहुंचाने का कार्य किया है। वही प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने और समृद्ध हिमाचल बनाने के लिए कार्य कर रही है इन सभी चीजों को लेकर योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है जिसका लाभ लोग उठा रहे है। भंडारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है,प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की सरकार चल रही है और लोग भी सरकार के विभिन्न कार्यों से खुश है भंडारी ने दावा किया है इस बार लोकसभा की सभी चारों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेंगी और इसमे युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगा।निगम भंडारी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही युवाओं से रोजगार का वादा किया था लेकिन आज तक युवा रोजगार का इंतजार कर रहे हैं,लोकसभा चुनाव में इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस कार्य करेगी और जनविरोधी नीतियां जो भाजपा लेकर आई है उसके खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी।
