सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-हिमाचल प्रदेश मे चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव सैजल ने सवाल खड़े किए हैं । उन्होंने आरोप लगाए है कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रही है।
उनका कहना है कि जब जयराम सरकार सत्ता में थी तो इस तरह की कोई भी स्थिति हिमाचल प्रदेश में पैदा नहीं हुई थी लेकिन आज अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ डॉक्टर को भी परेशानियों के सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य नहीं कर रही है और आने वाले दिनों में इसको लेकर जनता जवाब देने वाली है। राजीव सैजल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में डॉक्टरों का मनोबल गिरा है लेकिन ऐसी स्थिति जयराम सरकार के कार्यकाल में कभी देखने को नही मिली। राजीव सैजल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मिले इसको लेकर अस्पतालों को अपग्रेड जयराम सरकार के कार्यकाल में किया गया था लेकिन व्यवस्था परिवर्तन के सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही इन संस्थाओं को डिग्रेड कर दिया है जिसका लाभ अब लोगों को नहीं मिल पा रहा है इन सभी बातों को ध्यान में रखकर जनता आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार को जवाब देने वाली है।
