नालागढ़ : जगत सिंह (TNS)- नालागढ़ में सुबह से हो रही तेज बारिश ने एक बार फिर पीडब्ल्यूडी विभाग नालागढ़ की पोल खोल दी है । नालागढ़ -भरतगढ़ रोड पर स्थित चिकनी नदी में हो रही तेज बारिश का पानी भारी मात्रा में पुल पर एकत्रित हो गया है, जिसके चलते लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है ।
स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पुल पर बारिश के पानी की निकासी के सोर्सेस बंद होने के कारण बारिश का भारी मात्रा में पानी पुल पर एकत्रित हो गया है । स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से जल्द पुल की दशा को सुधारने की जहां मांग उठाई है वहीं पुल पर एकत्रित पानी की भी सफाई करने की गुहार लगाई गई है।
