By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एचआरटीसी ने लगेज पॉलिसी को लेकर बर्खास्त किए परिचालक, किया विरोध, बोले बिना जांच के प्रबंधन ने लिया फैसला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एचआरटीसी ने लगेज पॉलिसी को लेकर बर्खास्त किए परिचालक, किया विरोध, बोले बिना जांच के प्रबंधन ने लिया फैसला
himachalNews

एचआरटीसी ने लगेज पॉलिसी को लेकर बर्खास्त किए परिचालक, किया विरोध, बोले बिना जांच के प्रबंधन ने लिया फैसला

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/10/16 at 2:54 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से आय में बढ़ोतरी के लिए लागू की लगेज पॉलिसी को फेल करने के कथित षड्यंत्र मामले में एचआरटीसी ने दो परिचालकों को बर्खास्त किया हैं। अब दोनों ही बर्खास्त परिचालक मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
रिकांगपिओ यूनिट के बर्खास्त रवि कुमार व सुनील कुमार परिचालकों ने सोमवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उनकी कोई ऐसी मंशा नहीं थी कि सरकार की वह इस पॉलिसी का विरोध करें। अनुबंध पर सेवाएं दे रहे परिचालक परिवहन सेवा आचरण नियम (कंडक्ट रूल), अनुबंध सेवा नियम और निगम की सोशल मीडिया पालिसी के उल्लंघन के दोषी पाए जाने पर दोनों परिचालकों को प्रबंधन की ओर से बर्खास्त किया गया हैं।
 एचआरटीसी से बर्खास्त परिचालक सुनील कुमार ने कहा कि निगम प्रबंधन की ओर से कुछ समय पहले नई लगेज पॉलिसी लागू की गई थी। इस नई लगेज पॉलिसी को फेल करने के षड्यंत्र रचने का आरोप हम दो परिचालकों पर लगाते हुए हमें दोषी ठहराया गया व बर्खास्त किया गया हैं। उन्होंने कहा कि मजबूरन आरोपों के चलते हमें आज मीडिया के समक्ष आना पड़ा हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की लागू हुई नई लगेज पॉलिसी को लेकर काफी बवाल मचा था और कईं ऐसे मामले सामने आए थे जिनसे निगम की छवि खराब हो रही थी।
उन्होंने कहा कि हम भी इस विषय को लेकर अपने छोटे से व्हट्सएप ग्रुप पर केवल चर्चा कर रहे थे। न कि किसी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर बात कर रहे थे जिससे की जनता के बीच गलत संदेश जाए। हम केवल अपनी बातें ग्रुप में अपने कर्मचारी साथियों (परिवार) के बीच ही रख रहे थे। चर्चा की कुछ प्रतिलिपियों को आधार बनाकर प्रबंधन के समक्ष रखा गया और हमें बिना जांच पड़ताल के ही बर्खास्त कर दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि यह किसी भी विभाग के इतिहास में होने वाला पहला ऐसा टर्मिनेशन होगा जिसमें तमाम कर्मचारी यूनियन गलत को गलत कहने से डर रही है और चुप्पी साधे बैठी हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर वह मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।
TAGGED: conductors, decision, dismissed, HRTC, investigation, luggage policy, protested, Shimla, without
admin October 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तेज़ बारिश से चिकनी नदी पर बने पुल पर एकत्रित हुआ भारी मात्रा में पानी… लोग परेशान
Next Article एशियन गेम्स में भारत का नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों का मिला सम्मान, खिलाड़ियों की भावनाओं का रखा जाएगा ध्यान: सीएम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?