अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): जब भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की तो इस स्ट्राइक की सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को हुई। कांग्रेस ही थी जिन्होंने कभी इस सर्जिकल स्ट्राइक को गलत बताया तो कभी इस पर सवाल खड़े किए। यहां बात हमीरपुर में ग्राम पंचायत झनियारा के दुगनेड़ा मैदान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से ‘मेरा माटी मेरा देश’ अभियान के तहत आयोजित खंड स्तरीय अमृत कलश यात्राओं में भाग लेने के लिए बतौर मुख्यातिथि पहुंचे केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं, खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से हर बार सर्जिकल स्ट्राइक पर कभी सबूत मांगे गए तो कभी इस कार्रवाई पर प्रश्न चिन्ह लगाया गया हैं। उन्होंने कहा कि यह आज का भारत है और आज के इस भारत में सरकार हाथ पैर हाथ भर बैठ नहीं रहती बल्कि हर बात का मुंह तोड़ जवाब दिया जाता हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल करते हुए कहा कि पार्टी बताएं कि राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन की तरफ से दी गई राशि पर आज तक उन्होंने जवाब क्यों नहीं दिया हैं। चीन का यह ध्यान क्यों आया और इसे कहां इस्तेमाल किया गया इस बात पर जवाब क्यों नहीं दिया जाता हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने शासित प्रदेशों में जातिगत जनगणना करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा सबका साथ सबका विकास लेकर काम करती है और पार्टी ने बिना किसी जाति भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि क्या गरीब की भी कोई जाति होती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं जो कि अपने आप में ही एक का इतिहास हैं।
बता दें कि‘मेरा माटी मेरा देश’ अभियान के तहत आयोजित खंड स्तरीय अमृत कलश यात्राओं में पहुंचे अनुराग सिंह ठाकुर ने विभिन्न ग्राम पंचायतों से मिट्टी एकत्रित करके अमृत कलशों सहित पहुंचे लोगों को केंद्रीय मंत्री का पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया ।
कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके किया इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र वह भाजपा सुजानपुर मंडल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर 13 कन्याओं का पूजन भी किया
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत देश भर में अभी तक लाखों कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन्हीं कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी में देश भर में ‘मेरा माटी, मेरा देश, माटी का नमन, वीरों का वंदन’ अभियान आरंभ किया गया है और इसमें हर घर एवं हर गांव की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अभियान में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा हैं।
वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक करवाने की दावेदारी की हैं पेश
वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक करवाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की वार्षिक बैठक आजकल देश में चल रही हैं। पिछले कल प्रधानमंत्री ने भारत की स्थिति को सुदृढ़ तरीके से उनके समक्ष रखा हैं। उन्होंने कहा कि भारत लगातार विश्व मानचित्र पर खुद को बेहतर साबित कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने 1936 में पहले हॉकी गोल्ड भारत को दिलवाया था, इसी के मद्देनजर स्वर्णिम जयंती पर भारत में ओलंपिक करवाने की दावेदारी भारत ने पेश की हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इससे पूर्व देश में युद्ध ओलंपिक को भी करवाने के लिए भारत ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की हैं।
चुनावों के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और इन राज्यों में पार्टी जीत का परचम लहराएगी। वहीं कांग्रेस की ओर से बड़े नेताओं को उतारने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नेता बाद में होते हैं पार्टी के कार्यकर्ता पहले होते हैं और पार्टी जिसको जो निर्देश देती है वह उसको पूरा करने का काम करेगा।
