बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार भारी बारिश के चलते पीडब्लूडी विभाग को करीब 38 करोड़ का नुकसान हुआ है । उन्होंने बताया कि जिला में प्रभावित 90 सड़कों में से 87 सड़कों को बहाल कर दिया गया है और 03 सड़कें जल्द ही खोल दी जाएंगी ।
बता दें कि बिलासपुर जिला में 540 सड़कों का जाल बिछा हुआ है, जिसमें भारी बरसात के चलते जगह-जगह हुए भूस्खलन से 90 सड़कें प्रभावित हुई थी ।इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी थी, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा 18 से 20 जेसीबी लगाकर दिन रात सड़कों को खोलने का काम किया गया ।12 दिनों के भीतर ही दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 87 सड़कों को खोल दिया गया,जबकि बंद पड़ी अन्य 03 सड़कों को खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं ।
