चम्बा,मंजूर पठान(TSN)-हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों सर्दी बढ़ रही है और ठंड से लोगों को ठिठुरना बढ़ा रहा है.कई जगह कोहरे से पानी जमने लगा है.यही कारण है कि 14500 फीट की ऊंचाई वाले साचपास में भी पानी जमने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है.
बता दें कि इस मार्ग से अक्सर पांगी घाटी को जाने वाले यात्रियों से चुराह प्रशासन ने अपील करते हुए कहा है की उक्त साचपास मार्ग पर सुबह सुबह जाने की जहमत ना उठाए क्योंकि सर्दी अधिक होने से पानी जमने से मार्ग पर स्किड हो सकता है.जिसके चलते परेशानियां हो सकती है.ऐसे में दोपहर के समय जब धूप खिले उसके बाद ही उक्त मार्ग पर सफर करें और सुबह शाम जान जोखिम में ना डालें इससे दिक्कतें हो सकती है,क्योंकि उक्त क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या रहती है.ऐसे में कोई अनहोनी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए ।
एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा की साचपास काफी ऊंचाई पर होने से यहां काफी ठंड होती है और आजकल पानी जमने से परेशानी होती है.ऐसे में जो भी वाहन चालक पांगी घाटी को जाए वो सुबह शाम सफर ना करें क्योंकि स्किड काफी होने से दिक्कतें हो सकती है और इस क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या भी रहती है इसका विशेष ध्यान रखें।
