बीबीएन:जगत सिंह : प्राकृतिक आपदा के चार माह बाद भी पंजाब सीमा पर सटे लाइफलाइन कहे जाने वाले पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।जिसके चलते लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । पुल न होने की वजह से नदी के बीच ही मजबूरन गाड़ियां निकल रही है और आए दिन सड़क हा+दसों का शिकार हो रही है ।
स्थानीय लोगों ने कहा है कि सरकार टैक्स के रूप में उनसे व उद्योगपतियों से पैसा वसूल रही है,लेकिन उस पैसे का प्रयोग क्षेत्र के विकास के लिए नहीं किया जा रहा है । पुल के निर्माण को लेकर क्षेत्र वासियों में खासा रोष देखा जा रहा है।लोगों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही दभोटा पुल का निर्माण नहीं करवाया गया तो आने वाले दिनों में क्षेत्र के लोग लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे और सरकारों के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकारों की होगी।
