राहुल चावला, धर्मशाला: पूरे हिमाचल प्रदेश के बार फिर से मूसलाधार बारिश होने का सिलसिला शुरू हो गया हैं। इस मूसलाधार बारिश की वजह से प्रदेश में जानमाल का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ हैं। बात अगर जिला कांगड़ा की करें तो जिला कांगड़ा में भी भारी बारिश में कारण विभिन्न स्थानों पर नुकसान होने के जानकारी मिल रही हैं। जिला कांगड़ा प्रशासन ने भी जिला कांगड़ा के लोगों को नदी नालों से दूर रहने की अपील की हैं।
जिला कांगड़ा में भारी बारिश होने से सोमवार को भी कई जगहों पर भूस्खलन होने के कारण कई सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। धर्मशाला शिमला मार्ग भारी भूस्खलन के कारण बंद पड़ा हैं। इसी के साथ धर्मशाला के साथ लगते सकोह गांव में भी एक घर में भी बरसात का पानी चला गया और घर के साथ ही लगा पेड़ भी मकान के ऊपर जा गिरा लेकिन गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई हैं। इसी के साथ धर्मशाला सकोह से गगल कांगड़ा मार्ग में भूस्खलन होने से पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए दोपहर बाद तक पूरी तरह से बंद हैं।
धर्मशाला गगल मार्ग पर रविवार शाम से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है बावजूद इसके बाहरी राज्यों व पर्यटकों के वाहन लगातार खतरे वाले बंद रोड़ तक पहुंच रहे हैं। रोड़ बंद होने की पूर्व सूचना या कोई बोर्ड दोनों तरफ कहीं भी नहीं लगाया गया हैं, जबकि एक दर्जन के करीब स्थानों पर ल्हासे गिरे हुए हैं जिसे हटाने के लिए प्रशासन व विभाग की ओर से जेसीबी काम कर रही हैं।
भूस्खलन की चपेट में आने से एक एम्बुलेंस भी मरीज सहित रविवार शाम को फंसी थी, जिसे मुश्किल से निकाला गया और मरीज को टांडा पहुंचाया गया जबकि एक टिप्पर भी मलबे की चपेट में आने से फंसा हुआ हैं।
