राकेश,ऊना: भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश की आजादी के लिए शहीद हुए सभी क्रांतिकारियों की याद में एक शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा हैं। इस शहीद स्मारक में आजादी के लिए शहीद हुए महान क्रांतिकारियों के साथ साथ उन भूले बिसरे क्रांतिकारी को भी याद किए जाने का प्रयास किया जाएगा, जिनका उल्लेख देश की आजादी के इतिहास में कहीं भी नहीं किया जाता।
इसी प्रयास को लेकर भाजपा की ओर से इस शहीद स्मारक में देश के प्रत्येक गांव की मिट्टी का प्रयोग किया जाएगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई की ओर से भी राज्य के प्रत्येक गांव से मिट्टी को एकत्र किया जा रहा हैं और प्रत्येक गांव में पौधारोपण का कार्य भी किया जा रहा हैं।
इसी क्रम में ऊना में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर की अगुवाई में भाजपा ने सोमवार को कलश यात्रा के माध्यम से गगरेट विधानसभा के प्रत्येक गांव से मिट्टी को एकत्र करने का अभियान शुरू किया। इस दौरान प्रत्येक गांव में पौधारोपण भी किया जा रहा हैं। भाजपा नेताओं की माने तो कांग्रेस की नीतियों के कारण देश की आजादी के लिए शहीद हुए हजारों क्रांतिकारियों को भुला दिया गया हैं। इन्हीं क्रांतिकारियों को स्मरण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा हैं, ताकि देश ऐसे हजारों क्रांतिकारियों को भी नमन कर सके।
