मंजूर पठान,चंबा : जिला चंबा में रविवार बीती रात से मौसम ने करवट बदली है और लगातार बारिश का दौर जारी हैं। ऐसे में जिला चंबा में हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा हैं। भट्टियात विधानसभा की खरगट, टिकरी व अन्य पंचायतों में बादल फटने से भयानक तबाही हुई हैं। यहां क़ई गाड़ियां और मोटरसाइकिल सब दलदल में दब गए हैं। कई मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, भटियात विधानसभा क्षेत्र में हर जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा हैं।
कई संपर्क मार्ग व मुख्य मार्ग मूसलाधार बारिश होने से बंद हो गए हैं। ऐसे में भटियात विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल लोगों के मसीहा बने हुए हैं। और लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के साथ मिल रहे हैं। जहां-जहां मूसलाधार बारिश से नुकसान हुआ हैं वहां भाजपा पूर्व विधायक विक्रम सिंह जरियाल पहुंच रहे हैं और जायजा ले रहे हैं और लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं। पूर्व भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से हर जगह तबाही देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वह जगह-जगह जा रहे हैं वह लोगों का हाल पूछ रहे हैं।
