हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बेहड़वीं जट्टां गांव में कंक्रीट की ईंटें बनाने वाले लघु उद्योग के मालिक को दो अरब से अधिक का बिजली बिजली आया है। कारोबारी 2,10,42,08,405 रुपये का बिजली बिल देख का होश उड़ गए। अरबों रुपये का बिल देखकर ललित धीमान का झटका लगा।
बिजली बोर्ड के कार्यालय में जाकर की शिकायत
बेहड़वीं के पास कंक्रीट से सीमेंट की ईंटें बनाने ललित धीमान न उनके बेटे आशीष धीमान ने कहा कि उन्हें जब बिजली का बिल आया तो बिल देखकर वो भौंचक्के रह गए। बिजली बोर्ड के कर्मचारी ने उन्हें अरबों रुपये का बिल थमा दिया गया। जिसकी बाद में उन्होंने बिजली बोर्ड के कार्यालय में जाकर शिकायत की। जिसके बाद बिजली विभाग ने जांच के दौरान
तकनीकी कारण से आया था इतना बिल जिसे रेक्टिफाई कर 4,047 रुपये का बिल आया है।
अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ को रिकॉर्ड सहित लिया तलब,
वहीं बिजली बोर्ड हमीरपुर जोन के अधीक्षण अभियंता ई आशीष कपूर ने बताया कि मीटर रीडिंग बाली मशीन से गलत रीडिंग अपलोड होने से इतना बिल आया था । उन्होंने कहा कि बिल भेजने से पूर्व सहायक अभियंता के स्तर पर भी बिल अपूर्व होना था लेकिन बिल अपूर्व नहीं हो पाया था जिसको लेकर अब एसडीओ को सोमवार को सभी दस्तावेजों के साथ बुलाया है ताकि भविष्य में इस तरह की गलती फिर न हो। उन्होंने कहा कि अब बिल को रेक्टिफाई करके उपभोक्ता को 4 हजार 47 रूपये का बिल भेजा है।
