संजु चौधरी, शिमला (TSN): प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अभी सत्ता में महज नौ महीने का ही समय बीता हैं और इस समयकाल में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैं। प्रदेश में आलम यह है कि यहां नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कही।
उन्होंने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जब मुख्यमंत्री के गृहजिले में ही महिलाएं असुरक्षित हैं तो फिर पूरे प्रदेश के हाल स्वतः ही दिखाई देते हैं। मीडिया में जारी एक बयान में उन्होंने हमीरपुर, चंबा, सोलन, ऊना आदि प्रदेश के कई ज़िलों में हुई आपराधिक घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार की रहनुमाई में अप+राधियों के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौ+फ होकर इन वार+दातों को अंजाम दे रहे हैं।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश की का+नून व्यवस्था पूरी तरह से ध्व+स्त हो चुकी है और मा+फिया अपने पैर पसार रहा हैं। प्रदेश भर में चि+ट्टा, खन+न व वन माफि+या का बोलबाला हो गया है और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बढ़ रहे आप+राधिक मामलों पर कड़ाई से निपटने का अनुरोध करते हुए कहा है कि यदि ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो भाजपा सड़कों पर इसका विरोध करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को सुरक्षा व कानून व्यवस्था को मजबूत कर माफि+याओं व अपरा+धियों पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।
