हमीरपुर | जिला में चल रहे ई-ऑटो रिक्शा चालक सरकार की तरफ से दाम की निर्धारित नोटिफिकेशन के अनुरूप की किराया वूसलेंगे। अधिक किराया वसूलने की मिल रही शिकायतों के बाद आरटीओ हमीरपुर ने इनसे बैठक कर इन्हें अधिसूचना की प्रति दी है। वहीं कहा गया कि नोटिफिकेशन की प्रतिलिपी का अपने वाहन भी अंकित करें ताकि यात्री को तय किराए का पता चल सके। हमीरपुर जिला में वर्तमान में 41 ई ऑटो रिक्शा चल रहे हैं तथा 80 आवेदन आरटीओ हमीरपुर को प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों को आरटीओ की बैठक में मंूजरी प्रदान कर दी जाएगी। उसके उपरांत आवेदनकर्ताओं को ई ऑटो रिक्शा उपलब्ध करवाए जाएंगे। आरटीओ की बैठक 15 सितंबर 2025 को होना प्रस्तावित है।
बता दें कि हमीरपुर शहर में काफी संख्या में ई ऑटो रिक्शा चल रहे हैं। अधिकांश ऑटो चालक टैक्सी के अनुरूप ही किराया वसूल करते हैं जबकि इन्हें ई-ऑटो रिक्शा अनुदान पर मिले हैं। अधिक किराया वसूल करने की बात आरटीओ तक भी पहुंची है। ऐसे में ऑटो रिक्शा चालकों के साथ मीटिंग कर आरटीओ ने निर्धारित दामों की नोटिफिकेशन इन्हें दी है तथा इसे अपने ऑटो पर अंकित करने के लिए कहा है ताकि इनमें सफर करने वालों का तय किराए की जानकारी हो।
बाइट अंकुश शर्मा
आरटीओ हमीरपुर अंकुश शर्मा ने बताया कि जिला में 41 ई ऑटो रिक्शा चल रहे हैं। वहीं विभाग को करीब 80 आवेदन प्राप्त हुए है। 15 सितंबर को होने वाली आरटीओ मीटिंग में इन आवेदनों को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में ऑटो रिक्शा चालकों के साथ बैठक की गई है। किराए के संदर्भ में नोटिफिकेशन की कॉपी सभी को उपलब्ध करवाई गई है तथा इसे वाहन पर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। यदि नोटिफिकेशन की अवहेलना पाई गई तो निरीक्षण के दौरान चालान किए जाएंगे।
