By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंडोह पुल बनने का बेसब्री से इंतजार…लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी, 5 किमी घुमकर आना पड़ रहा बाजार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंडोह पुल बनने का बेसब्री से इंतजार…लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी, 5 किमी घुमकर आना पड़ रहा बाजार
himachalNews

पंडोह पुल बनने का बेसब्री से इंतजार…लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी, 5 किमी घुमकर आना पड़ रहा बाजार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/21 at 4:45 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- पंडोह के पुल को टूटे हुए चार महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक पुल निर्माण का कोई अता-पता नहीं है। अगस्त महीने में भारी बाढ़ के कारण पंडोह का 100 साल पुराना पुल टूट गया था। यह पुल द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका बदार की एक दर्जन पंचायतों को नेशनल हाईवे के साथ जोड़ता था। अब पुल बनेगा भी या नहीं, इस बात को लेकर पंडोह बाजार और इलाका बदार के लोगों में संशय लगातार बना हुआ है ।

भरोसा तो दिया लेकिन पुल नहीं बना

पुल के टूटने के बाद पंडोह बाजार का आलम यह है कि यहां स्थानीय दुकानदारों का कारोबार चौपट होता जा रहा है। इलाका बदार की एक दर्जन पंचायतों के लोग पुल से होकर ही पंडोह बाजार पहुंचते थे लेकिन अब इसके टूट जाने के बाद इन्हें पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके पंडोह बाजार पहुंचना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के धन और समय दोनों की बर्बादी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ पंडोह बाजार की रौनक भी गायब होने लग गई है। स्थानीय दुकानदार तरूण धवन, राजकुमार और प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुल के टूटने के बाद से उनके कारोबार पर विपरित प्रभाव पड़ा है। लोग बड़ी कम संख्या में बाजार पहुंच पा रहे हैं। इन्होंने सरकार से पुल के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने की गुहार लगाई है। पुल के स्थान पर एक अस्थायी झूला पुल लगाया गया है ताकि सामान को लाया और ले जाया जा सके। लेकिन यह झूला पुल भी सही ढंग से नहीं चल पा रहा है।स्थानीय निवासी मनी राम और देवरी पंचायत के पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार ने बताया कि आपदा के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौके पर आए थे और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने भी सेतू योजना के तहत पुल बनाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन आज दिन तक पुल के निर्माण की कहीं कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

पैसा मिलते ही शुरू होगा काम

वहीं,जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल के अधिशाषी अभियंता विनोद शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुल की डीपीआर बनाकर भेज दी गई है। जैसे ही पैसों की स्वीकृति होगी तो टेंडर जारी करके पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

TAGGED: Mandi pandoh bridge
Chandrika December 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ के रामशहर में तेंदुए की दहशत..एक घर के आंगन में घूमता हुआ दिखाई दिया तेंदुआ
Next Article अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ डीसी कुल्लू से मिला… बताई ये परेशानियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?