नालागढ़ :जगत सिंह (TSN)-नालागढ़ के तहत पहाड़ी हल्के राम शहर में इन दोनों तेंदुए की दहशत है। रिहायशी इलाके में तेंदुए के घूमने से लोग डरे हुए हैं । इसकी तस्वीर एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
बता दें कि राम शहर के एक घर के आंगन में घूमता हुआ तेंदुआ दिखाई दे रहा है। पहले तेंदुआ जंगल की ओर से घर की दीवारों पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है और उसके बाद घर के आंगन में आकर घर के बाहर घूम रहे कुत्ते को उठाकर ले जाता है ।यह सारी तस्वीरें घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह तेंदुआ घर के बाहर जंगल की ओर से आता है और पहले घर की दीवारों पर घूमता रहता है और उसके बाद घर के आंगन में आता है और फिर घर के बाहर घूम रहे एक कुत्ते को उठाकर लेकर वहां से चला जाता है । तेंदुए के घर के आंगन में घूमने की तस्वीरों के बाद पूरे रामशहर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अपने ही घर में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं । लोगों ने सरकार और विभाग से इस तेंदुए से निजात दिलाने की मांग उठाई है, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके और किसी को भी कोई जान माल का नुकसान ना हो सके।
