राकेश,ऊना: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की ओर से एनडीआरएफ के सहयोग से गुरुवार को हरोली उपमंडल के गांव बाथू स्थित सुखजीत एग्रो इंडस्ट्री परिसर में आई आपदा से बेहद कारगर तरीक़े से निपटा गया। यहां आपदा प्रबंधन के विषय पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इस मॉक ड्रिल में भूकंप के साथ-साथ आगजनी ओर रसायनिक रिसाव जैसी आपदा की स्थिति को दर्शाते हुए राहत व बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।
एसडीएम हरौली विशाल शर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल चेतावनी अलार्म के साथ शुरू हुई, जिसमें पुलिस, फायर विभाग, स्वास्थ्य की टीम के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। इस मॉक ड्रिल में एनडीआरफ की नालागढ़ टीम की ओर से आपदा बचाव बल ओर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विषय में पावर पॉइंट के माध्यम से विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
इसके साथ ही आगजनी की घटना गैस रिसाव की घटना, कैमिकल हादसे से लोगों को किस परकार बचाया जा सकता हैं,इसके बारे में उन्होंने इस मॉक ड्रिल में बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालकर दिखाया गया। उन्हें किस तरह से मेडिकल में हेल्प दी जा सकती हैं इसके बारे में इस मॉक ड्रिल में बताया गया ।
