राहुल चावला, धर्मशाला:शाहपुर विधानसभा के गांव लदवाड़ा में वार्षिकोत्सव वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान ओर एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है, यही कारण हैं कि शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्त्व रखती है।
सरवीण चौधरी ने अध्यापकों से छात्रों को किताबी ज्ञान के अतिरिक देश के प्रति उनके कर्तव्यों, समाज के प्रति नैतिकता का भी ज्ञान देने को अपील की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरवीण ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक एकता को दर्शाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और स्कूल में शिक्षा और खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार भेंट किए। इसके अतिरिक्त सरवीण ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के 8 हज़ार देने की घोषणा की। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार आचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सरवीण चौधरी की ओर से दिव्यांग बच्चों को एम आर किट भी वितरित की गई।
