मनमिन्दर अरोड़ा /कुल्लू: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां कर ली है। तो वहीं भाजपा संगठन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके मद्देनजर हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी कुल्लू पहुंच गए हैं और वह भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने नगर परिषद भुंतर में भी एक बैठक का आयोजन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि भुंतर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भुंतर में ही भव्य स्वागत किया जाएगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि भुंतर में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही अविनाश राय खन्ना ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में पहली बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने जा रहे हैं। जो कि पूरे हिमाचल के लिए गौरव का विषय है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भुंतर भव्य स्वागत करेंगे। ताकि प्रधानमंत्री का दश्हरा उत्सव में आगमन कार्यक्रम को एक यादगार कार्यक्रम के तौर याद रखा जाए।
